रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 30 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 48 लाख मीट्रिक धान की खरीदी (paddy purchased Chhattisgarh Update) की गई है। अब तक राज्य के 12 लाख 40 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है।
वहीं राज्य के मिलरों को 14 लाख 58 हजार 601 मीट्रिक टन धान का D.O. जारी किया गया है, जिसके तहत मिलरों द्वारा अब तक 11 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। बता दें कि धान खरीदी का आज 32वां दिन है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी।
खरीफ वर्ष 2020-21 में 30 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हुई इतनी धान खरीदी – (paddy purchased Chhattisgarh Update)
बस्तर जिले में 61 हजार 663 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बीजापुर जिले में 26 हजार 542 मीट्रिक टन धान की खरीदी
दंतेवाड़ा जिले में 5 हजार 579 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कांकेर जिले में एक लाख 51 हजार 532 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कोंडागांव जिले में 71 हजार 62 मीट्रिक टन धान की खरीदी
नारायणपुर जिले में 8 हजार 938 मीट्रिक टन धान की खरीदी
सुकमा जिले में 16 हजार 407 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बिलासपुर जिले में 2 लाख 57 हजार 37 मीट्रिक टन धान की खरीदी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 36 हजार 981 मीट्रिक टन धान की खरीदी
जांजगीर-चांपा जिले में 4 लाख 68 हजार 98 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कोरबा जिले में 55 हजार 160 मीट्रिक टन धान की खरीदी
मुंगेली जिले में एक लाख 86 हजार 631 मीट्रिक टन धान की खरीदी
रायगढ़ जिले में 3 लाख 4 हजार 953 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बालोद जिले में 2 लाख 95 हजार 394 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बेमेतरा जिले में 3 लाख 21 हजार 624 मीट्रिक टन धान की खरीदी
दुर्ग जिले में 2 लाख 30 हजार 569 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कवर्धा जिले में 2 लाख 34 हजार 517 मीट्रिक टन धान की खरीदी
राजनांदगांव जिले में 4 लाख 2 हजार 362 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बलौदाबाजार जिले में 3 लाख 10 हजार 801 मीट्रिक टन धान की खरीदी
धमतरी जिले में 2 लाख 33 हजार 336 मीट्रिक टन धान की खरीदी
गरियाबंद जिले में एक लाख 71 हजार 184 मीट्रिक टन धान की खरीदी
महासमुंद जिले में 3 लाख 12 हजार 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी
रायपुर जिले में 2 लाख 84 हजार 551 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बलरामपुर जिले में 70 हजार 77 मीट्रिक टन धान की खरीदी
जशपुर जिले में 51 हजार 947 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कोरिया जिले में 50 हजार 548 मीट्रिक टन धान की खरीदी
सरगुजा जिले में 78 हजार 344 मीट्रिक टन धान की खरीदी
सूरजपुर जिले में 98 हजार 575 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।