CM बघेल ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस (Constitution Day) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान (Indian Constitution) को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी।
यह भी पढ़ें : –लॉकडाउन लगाने से पहले राज्य को केंद्र से लेनी होगी अनुमति
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है। श्री बघेल ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारा संविधान सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनितिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति और अवसर की समानता प्रदान करता है।
संविधान दिवस अपनाने का स्मरण दिलाता
भारत में संविधान (Indian Constitution) को अपनाने का स्मरण दिलाता है। 26 नवंबर 1949 को, देश की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। मालूम हो कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2015 में, 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था।
नागरिकों के बीच संविधान (Constitution ) के मूल्यों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के लिये यह दिन मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाया जाता है, जिन्होंने संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।