
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी में कई विकासकार्यों का उद्घाटन किया। नागरिक सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने सीएम ने देवेंद्र नगर और ग्लोबल चौक का उद्घाटन किया है। साथ ही यहां पर सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ातालाब) में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित म्यूजिकल फांउटेन का सीएम ने लोकार्पण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धा’, ‘जय हो’ और ‘शिव तांडव स्रोत’ की धुनों पर थिरकते रंगीन फव्वारों के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लिया।
मंत्री और विधायक थे मौजूद
लोकार्पण कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव आरपी मंडल, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन और नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार भी मौजूद थे।
- सीएम भूपेश बघेल ने 5 करोड़ की लागत से बने बूढ़ा तालाब म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया।
- नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने देवेंद्र नगर चौक से एक्सप्रेस वे तक रोड का चौड़ीकरण किया है, जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपये है।
- रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ऑक्सीजोन के पास 220 मीटर सड़क को स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित किया है। 2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बने ऑक्सीजोन स्मार्ट रोड पर अंडरग्राउंड केबलिंग की व्यवस्था है।
- कलेक्ट्रेट परिसर में 75 लाख रुपये की लागत से लोगों के बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग लगाकर आकर्षक उद्यान विकसित किया गया है।
- ऐतिहासिक जवाहर बाजार में 20 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए गए हैं।
- 6 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए सिटी कोतवाली थाना भवन का लोकार्पण किया गया।
- सीएम ने रायपुर (उत्तर) से विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय का भी लोकार्पण किया।