मुनगा तोड़ने को लेकर विवाद, महिलाओं ने एक-दूसरे का फोड़ा सिर

रायपुर के कबीर नगर (Raipur Latest News) में दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। दोनों ही महिलाएं मोहल्ले में लगे मुनगा पेड़ से मुनगा तोड़ने के दौरान आपस में जा भिड़ी। उसके बाद उनका ये विवाद थाने जाकर ही शांत हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामला सुलझाने का प्रयास किया।
सरपंच ने कलेक्टर को उड़ाने रची साजिश, नक्सली कमांडर को दी सुपारी
गुरुवार की शाम वाल्मीकि नगर की रहने वाली मरियम खान का बेटा अशरफ मोहल्ले में लगे मुनगे के पेड़ से मुनगा तोड़ने आया था। इस दौरान अशरफ के हाथ से कुछ मुनगा नीचे गिर गया, जिसे अनूप यादव उठाकर ले जाने लगा। अशरफ ने अनूप को रोका जिसके बाद उसकी मां लीला यादव और अशरफ के बीच विवाद (Fight in Two ladies) शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही परिवार के लोगों ने पत्थर और ईंट बरसाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस (Raipur Latest News)
अनूप यादव ने बताया कि मुनगा के पेड़ पर किसी का अधिकार नहीं है। मोहल्ले के सभी लोग इस पेड़ से मुनगा तोड़कर ले जाते हैं। अनूप यादव ने बताया कि बाड़ी में गिरे हुए मुनगा को उठाकर ले जाते समय अशरफ ने उसके साथ बदसलूकी की, उसकी बहन मुमताज और मां मरियम ने गाली भी दी। इस बात को सुनकर अनूप यादव की मां लीला यादव भी वहां पहुंची और उन्हें रोका, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही मारपीट पर उतारू हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच (Raipur Latest News) शुरू कर दी है।