निवार का असर :प्रदेश में गिरा पारा, छाए बादल, कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

रायपुर : निवार तूफान का असर (Nivar cyclone effect in Chhattisgarh ) छत्तीसगढ़ में भी दिखा। कई इलाकों में बादल छाए रहे, पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। प्रदेशभर में दिनभर ठंडी हवा चली। इसके असर से दिन के तापमान में तीन से छह डिग्री की गिरावट (temperature drop in Chhattisgarh) आई। रायपुर में जहां दिन का अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 26 डिग्री रहा, वहीं जगदलपुर में पारा 22.8 डिग्री पर आ गया।
यह भी पढ़ें : –Corona in Chhattisgarh : प्रदेश में 1753 नए संक्रमित,18 की मौत
रायपुर में तापमान सामान्य (Normal temperature) से तीन व जगदलपुर में छह डिग्री कम रहा। जगदलपुर व पेंड्रारोड में हल्की बारिश हुई । शुक्रवार को प्रदेश के सभी संभागों में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को बादल के छंटने से मौसम खुल जाएगा और ठंड हल्की बढ़ेगी। निवार महातूफान कमजोर पड़कर चक्रवात में तब्दील हो गया है।
यह भी पढ़ें : –Immunity बढ़ाने में सक्षम कड़कनाथ मुर्गे की मांग बढ़ी
इसका सबसे ज्यादा (Nivar cyclone effect in Chhattisgarh) प्रभाव बस्तर संभाग में पड़ा है। बस्तर में बुधवार की रात से बादल छा रहे थे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। रायपुर में रात का तापमान 18.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। बादल के कारण प्रदेशभर में रात के तापमान में वृद्धि हुई। रायपुर में भी जब सुबह लोगों की नींद खुली तो आसमान पर बादल छाए थे। ठंडी हवा भी चल रही थी। दिनभर ठंडी हवा चलने से ठंड का भी अहसास हुआ।
दिन में एक-दो बार सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन कुछ क्षणों के लिए। शाम को ठंडी हवा ने हल्की ठिठुरन बढ़ा दी। इससे लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि महातूफान, चक्रवात के बाद गहरा अवदाब बनने की संभावना है। चक्रवात के कारण दक्षिण भारत से गर्म व नमीयुक्त हवा आ रही है। जबकि उत्तर से ठंडी हवा आ रही है। विपरीत गुण वाली हवा आने से बादल छा रहे हैं।
जिलों में तापमान
स्थान | अधिकतम | न्यूनतम |
रायपुर | 26 | 18.4 |
बिलासपुर | 26.2 | 15 |
अंबिकापुर | 22.8 | 12 |
दुर्ग | 26.2 | 14.6 |
जगदलपुर | 22.8 | 18 |