रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 01 जनवरी 2021 तक छत्तीसगढ़ में 52 लाख 64 हजार 330 मीट्रिक धान की खरीदी (paddy purchase update in Chhattisgarh) की गई है। अब तक राज्य के 13 लाख 47 हजार 270 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है।
वहीं राज्य के मिलरों को 15 लाख 40 हजार 584 मीट्रिक टन धान का D.O. जारी किया गया है, जिसके तहत मिलरों द्वारा अब तक 12 लाख 39 हजार 270 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। बता दें कि धान खरीदी का आज 35वां दिन है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी।
खरीफ वर्ष 2020-21 में 01 जनवरी 2021 तक छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हुई इतनी धान खरीदी – (paddy purchase update in Chhattisgarh)
बस्तर जिले में 67 हजार 780 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बीजापुर जिले में 30 हजार 989 मीट्रिक टन धान की खरीदी
दंतेवाड़ा जिले में 6 हजार 524 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कांकेर जिले में एक लाख 65 हजार 169 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कोंडागांव जिले में 77 हजार 512 मीट्रिक टन धान की खरीदी
नारायणपुर जिले में 10 हजार 163 मीट्रिक टन धान की खरीदी
सुकमा जिले में 18 हजार 910 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बिलासपुर जिले में 2 लाख 82 हजार 594 मीट्रिक टन धान की खरीदी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 41 हजार 74 मीट्रिक टन धान की खरीदी
जांजगीर-चांपा जिले में 5 लाख 12 हजार 436 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कोरबा जिले में 62 हजार 756 मीट्रिक टन धान की खरीदी
मुंगेली जिले में 2 लाख 8 हजार 484 मीट्रिक टन धान की खरीदी
रायगढ़ जिले में 3 लाख 26 हजार 268 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बालोद जिले में 3 लाख 24 हजार 332 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बेमेतरा जिले में 3 लाख 58 हजार 60 मीट्रिक टन धान की खरीदी
दुर्ग जिले में 2 लाख 51 हजार 312 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कवर्धा जिले में 2 लाख 58 हजार 332 मीट्रिक टन धान की खरीदी
राजनांदगांव जिले में 4 लाख 40 हजार 725 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बलौदाबाजार जिले में 3 लाख 40 हजार 450 मीट्रिक टन धान की खरीदी
धमतरी जिले में 2 लाख 56 हजार 936 मीट्रिक टन धान की खरीदी
गरियाबंद जिले में एक लाख 86 हजार 907 मीट्रिक टन धान की खरीदी
महासमुंद जिले में 3 लाख 44 हजार 959 मीट्रिक टन धान की खरीदी
रायपुर जिले में 3 लाख 12 हजार 210 मीट्रिक टन धान की खरीदी
बलरामपुर जिले में 77 हजार 860 मीट्रिक टन धान की खरीदी
जशपुर जिले में 55 हजार 821 मीट्रिक टन धान की खरीदी
कोरिया जिले में 57 हजार 998 मीट्रिक टन धान की खरीदी
सरगुजा जिले में 84 हजार 548 मीट्रिक टन धान की खरीदी
सूरजपुर जिले में एक लाख 3 हजार 222 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।