आज का राशिफल – इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानिए कैसा होगा आपका दिन

(Horoscope 25 November 2020) : आपका राशि भविष्य फल दिनांक 26 नवम्बर 2020, दिन – बुधवार, विक्रम संवत 2077, कार्तिक एकादशी तिथि, उत्तराभाद्र नक्षत्र,चंद्र राशि मीन. व्रत – देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी। कार्य सफलता के लिए रवियोग। सर्वार्थ सिद्ध योग-दिन रात।
राशिफल व्रत एवं अनिष्ट नाशक उपाय:
कार्य प्रारम्भ के लिए श्रेष्ठ सफलता का समय :
कुम्भ लग्न लग्न एवं होरा -12:45 – 13:30 तक
मेष लग्न, होरा – 15:50 – 16:40 तक
राशि विशेष हेतु अशुभ समय – (असफलता,कष्ट, विवाद हानि) :
11:40 – 14.10 तक कुम्भ, कर्क,राशि के लिए.
13:35 – 15:20 तक मीन राशि के लिए.
15:20 – 17:25 तक मेष, कन्या, मकर, हेतु अशुभ समय.
17:10 – 19:20 कुम्भ, तुला राशि के लिए.
(राशि से अधिक महत्वपूर्ण दैनिक मंत्र, जो आपके आसपास सुरक्षा ओर सफलता का चक्र (Cosmic Rays) निर्मित करते हैं। राशिफल के अंत मे अशुभ प्रभाव मुक्ति उपाय मंत्र, दान, देखिये अनुभूत).
यह भी पढ़ें : http://कल है देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त
दैनिक राशिफल (Horoscope 25 November 2020)
मेष राशि (Aries) – चू,चे,चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.
एकाएक स्थितियों में प्रतिकूल परिवर्तन होगा। मानसिक व्यथा हो सकती है। संबंधों में दरार आएगी। धन की हानि या खर्च के योग बनेंगे। मित्रों से किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा करना बेकार सिद्ध होगा। धैर्य से समय निकालना उचित होगा। “यात्रा, व्यय, विवाद, जोखिम के कार्य एवं मीटिंग, परामर्श लंबित स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए। विशेष – यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ की सफलता ईश्वर कृपा से ही संभव है। प्रशासकीय, योजना संबन्धित वर्ग- महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation, अधिकारी से विचार-विमर्श के परिणाम अपेक्षानुकूल होगे यक कहना कठिन है।
वृष राशि (Taurus) – ई, उ,ए, ओ, वा,वी, वू,वे, वो.
परेशानी अपने आप दूर हो जाएंगी। परिचितों या रिश्तेदार का मिलना या आगमन होगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। आप के निर्णय एवं यश में वृद्धि के योग अच्छे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है। समग्र दृष्टि से ग्रह सर्व सुख शांति सफलता देने के लिए तत्पर हैं। इस माह इतना अनुकूल समय न मिला है ओर न ही आपको शेष दिनो मे मिलेगा। प्रत्येक कार्य आपके अनुकूल होगा।
मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू,घ,ड,छ,के, को, ह.
स्वास्थ्य में सुधार होगा। परेशानियां कम होंगी। समय का भरपूर उपयोग करें। आपके किए हुए प्रत्येक कार्य शीघ्र ही सफल होंगे। अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापारिक एवं रोजगार के क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनेगी। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा के योग हैं। इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि है। किसी भी कार्य, की पूर्णता सुनिश्चित है। माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक, बिना समय का अपव्यय कर, अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए। जिस कार्य को भी प्रारम्भ करेंगे, उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए, फिर आनेवाले कई दिन तक निर्णय या कार्य श्री गणेश के लिए सर्वोत्तम समय नहीं मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो.
मतभेद की स्थिति परिवार में छोटो से बनेगी। रोजगार में अधिकारियों की कृपा प्राप्त नहीं होगी। व्यापार में कोई नया निर्णय ना करें क्योंकि व्यापारिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेना उचित नहीं होगा। विरोधियों के कारण हानि होने की संभावना है। भाग्य एवं संतान सुख बाधा हें। अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखिए। भाग्य एवं संतान सुख बाधा विघ्न, बाधा, कष्ट,स्वागत करने को आतुर हें। अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखिए, आपके प्रयासो को सफलता के पंख लगने ही वाले हैं। विशेष- यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ की सफलता ईश्वर कृपा से ही संभव है। प्रशासकीय योजना संबन्धित वर्ग – महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation, अधिकारी से विचार-विमर्श के परिणाम अपेक्षानुकूल होगे यक कहना कठिन है।
सिंह राशि (Leo) – मा, मी,मू,मे,मो,टा,टी, टू, टे.
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। यात्रा स्थगित रखना उचित होगा। किसी भी प्रकार से कोई कार्य आपके अनुकूल सिद्ध होना कठिन है। अतः समय की प्रतीक्षा कर सही समय कार्य प्रारंभ करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। व्यर्थ की चिन्ता व मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। बाधा पूर्ण समय को शांति पूर्वक निकालिए। keep mum better solution -प्रत्येक दृष्टि से बाधक, समय को शांति पूर्वक निकालिए।किसी भी प्रकार के जोखिम या निर्णय का परामर्श नहीं दिया जा सकता| शारीरिक कष्ट,यात्रा एवं वाहन से कष्ट संभव है.
कन्या राशि (Virgo) – टो,प,पी, पू,ष,ण,ठ,पे, पो.
व्यापार रोजगार एवं विद्या के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य सुख उत्तम रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपके यश में वृद्धि होगी। समय का भरपूर प्रयोग करना उचित होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। परिवार के साथ सुख शान्ति अनुभव करेंगे। दिन सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है। जिस कार्य को भी प्रारम्भ करेंगे, उसकी पूर्णता या प्रगति सुनिश्चित समझिए।
यह भी पढ़ें : http://उत्तरप्रदेश कैबिनेट में पास हुआ लव जिहाद अध्यादेश, धर्म परिवर्तन पर 10 साल की सजा
तुला राशि (Libra) – रा, री, रू,रे, रो, ता,ती, तू, ते.
विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। धन लाभ के अच्छे अवसर हैं। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। मनोबल एवं उत्साह उत्तम रहेगा। प्रतिकूल स्थितियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्ण होगा। प्रत्येक कार्य मी सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध कार्रवाही का उत्तम अवसर है। कोर्ट कचहरी के मामलों मे विजय के परिणाम ही मिलेंगे। नारी वर्ग के लिए बाधा पूर्ण दिन हो सकता है। उदर कष्ट संभव है। रोजगार,व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है। विवादास्पद मामलों मे प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी,नू,ने, नो, या, यी,यू.
परिवार के सदस्यों के कारण परेशानियां अथवा खर्च होगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। यात्रा हो सकती है। विवाद बचने का प्रयास करे। व्यय पर नियंत्रण रखें । स्वास्थ्य का ध्यान रखे। धैर्य, एवं भावनाओं पर नियंत्रण रखिए विशेष- यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ की सफलता ईश्वर कृपा से ही संभव है। प्रशासकीय,योजना संबन्धित वर्ग – महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation, अधिकारी से विचार-विमर्श के परिणाम अपेक्षानुकूल होगे यह कहना कठिन है।
धनु राशि (Sagittarius)– ये, यो, भ,भी, भू, ध,फ,ढ,भे.
स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। परिवार एवं परिचितों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से उपयोगी दिन नहीं है। आप भय व मानसिक संताप से दूर रहने का प्रयास करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है. आत्मीयजनों से शत्रुता पनप सकती है। क्रोध पर अंकुश रखें| शांति एवं भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। सक्रियता, विनियोजन, विपणन, लेनदेन, महत्वपूर्ण कार्य लंबित/स्थगित रखना ही श्रेयष्कर होगा। शारीरिक मानसिक कम से कम सक्रिय रहे। पूर्ण मनोयोग, धैर्य, शांति एवं भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। सक्रियता, नियोजन, विपणन, लेनदेन, महत्वपूर्ण कार्य लंबित/स्थगित, रखना ही श्रेयष्कर होगा।
मकर राशि (Capricorn) – भो,जा, जी, खी,खू,खे, खो, ग,गी.
दैनिक या रोज वाले काम में पूर्ण सफलता मिलेगी। मनोबल उत्तम रहेगा। विरोधियों से परेशानी उत्पन्न होगी। प्रतिकूल स्थितयों पर विजय प्राप्त करेंगे । उत्तम भोजन योग है। हर कार्य प्रसन्नता देगा। मन में संतोष रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लंबित कार्य मी सफलता मिलेगी। विरोधियों पर वियजी होंगे। लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) – गू, गे,गो, सा, सी, सू,से, सो, द.
आर्थिक रूप से दिन उत्तम सिद्ध नहीं होगा। किसी भी प्रकार की मार्केटिंग की सलाह नहीं दी जा सकती है। जहां तक संभव हो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए आज के समय को निकालना ही उचित होगा। व्यापार एवम रोजगार में मन के अनुकूल काम नही होगा। आर्थिक एवं पारिवारिक पक्ष के सुख मे कमी होगी। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं मानसिक रुप से असुविधा एवं असंतोष अनुभव करेंगे।
मीन राशि (pisces) – दी, दू,थ,झ,ञ,दे, दो, चा,ची
नए समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। महत्वपूर्ण या प्रिय लोगों से मिलना होगा। आपके यश एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से यह दिन उत्तम है। सुख सुविधा का भरपूर उपयोग होगा। नए कार्य या जिम्मेदारी ले सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। सौभाग्य, सुख व सम्मान के योग हैं। आर्थिक रुप से अच्छा दिन है। ऋण प्राप्ति सुयोग हैं। कार्य की प्रगति से संतोष मिलेगा। नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन तथा सुखद स्थितियाँ आनंदित करेंगी।
अनिष्ट नाशक एवं सफलता, सुख, शांति के लिए निम्न उपाय अवश्य करें :
अनिष्ट नाशक एवं सफलता के उपाय :
सौभाग्य वृद्धि के लिए : स्नान जल मे नदी या तीर्थ जल, चावल, मोती, शहद, जायफल, पिपरामुल, नदी या तीर्थ जल; मिला कर स्नान करें।
बाधा मुक्ति के लिए दान : मूंग, हरा वस्त्र, हरी चूड़ी, पालक, फल कपूर। दान – कन्या, व्यापारी, किन्नर को दे।
दिन दोष आपत्ति निराककरण के लिए घर से प्रस्थान पूर्व खाएं :
मूंग, तिल, धनिया, दूध मे से कोई पदार्थ। जिनका बुध अनुकूल हो वे दही Curd अवश्य ले सकते हैं।
तनाव, परेशानी रोकने एवं सफलता के लिए मंत्र :
बुध ग्रह का गायत्री मंत्र–
ओम सौम्यरूपाय विद्महे बाणेशाय धीमहि तन्नो बुध प्रचोदयात्। आपो ज्योति रस अमृतम। ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः॥
जैन मंत्र : श्री विमलनाथ या श्री मल्लिनाथ भगवान का स्मरण करें – ॐ ह्रीं णमो उवज्झायाणं| ॐ ह्रीं बुधग्रह अनिष्ट निवारक- श्री मल्लिनाथ जिनेन्द्राय नम:
सर्व शांतिं कुरुकुरु स्वाहा।
मम (अपना नाम) दुष्ट ग्रह रोग कष्ट निवारणं सर्वशांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा।
दोष नाशक-नक्षत्र मंत्र : वेद मंत्र उत्तरप्रोष्ठ
ॐ शिवोनाम असिस्वधितिस्तो पिता नमस्तेस्तुम आमाहि गवं सो
निर्वत्त याम्यायुषेSत्राद्याय प्रजननायर रायपोषाय ( सुप्रजास्वाय )।
पौराणिक मंत्र : अहिर्मे बुध्नियो भूयात मुदे प्रोष्ठ पदेश्वरःl
शंख चक्रांकीतकरः किरीट उज्वल मौलिमान्ll
नक्षत्र देवता .मंत्र:- ॐ अहिर्बुंधन्याय नमःl
नक्षत्र . मंत्र:- ॐ उत्तरप्रोष्ठपदभ्यां नमःl
(Horoscope 25 November 2020)